दतिया में फायरिंग से दहशत! वकील के घर के बाहर युवकों ने चलाई गोलियां, 10 दिन में दूसरी वारदात
दतिया। जिले में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है, जहां एक वकील द्वारा कुछ युवकों को समझाइश देना विवाद की वजह बन गया।
आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद करीब आधा दर्जन युवक वापस लौटे और घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 24 में पिछले 10 दिनों के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर कब तक रोक लग पाती है।
#Datia #DatiaNews #Firing #CrimeNews #MadhyaPradesh #Police #BreakingNews #ShivpuriNews
Karera, Shivpuri | Nov 27, 2026