मुंगेली, छत्तीसगढ़: जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय गीता बाई की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गीता बाई खेत से काम करके अपने घर लौट रही थीं। वह पंडरभठ्ठा मेन रोड से गुजर रही थीं और सिर पर बर्तन रखा हुआ था, तभी अचानक उन पर बिजली गिर गई।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना का कथित लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने का भयावह क्षण दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग स्तब्ध हैं।
⚠️ बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।
.
.
.
.
#Mungeli #मुंगेली #Chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #Lightning
Fatehabad, Agra | Aug 24, 2026