घाघरा: घाघरा के बीडीओ ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Ghaghra, Gumla | Feb 4, 2026 घाघरा प्रखंड के बीडीओ दिनेश कुमार ने 10वीं और 12वीं के चल रहे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की स्थिति का जायजा लिया और परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित कई मूलभूत सुविधा को देखा।