घाघरा: घाघरा प्रखंड की मस्जिदों में श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाई गई शब-ए-बरात
Ghaghra, Gumla | Feb 4, 2026 घाघरा प्रखंड में शब ए-बरात का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी मस्जिदों और कब्रिस्तानों में विशेष नमाज अदा की गई तथा लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी। शब ए-बरात के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रात भर इबादत की।