बिलासपुर: ग्राम बिलासपुर से 150 तीर्थ यात्री 8 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेन से जगन्नाथपुरी जाएंगे
बिलासपुर तहसील क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी यात्रा का अवसर मिलने जा रहा है। यात्रा के लिए जिले से प्राप्त 647 आवेदनों में से 150 तीर्थ यात्रियों का चयन रेंडमाइजेशन के माध्यम से किया गया है। कलेक्टर राखी सहाय की उपस्थिति में चयनित यात्रियों की सूची का रेंडमाइजेशन किया गया।15 आवेदक प्रतीक्षा सूची में है।