भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए जीवनदान बना 90 दिवसीय गौ-सेवा संकल्प, निर्जला ग्यारस पर डाला 2000 किलो हरा चारा भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
उपनगर पुर (भीलवाड़ा)। भीषण गर्मी और चारे के घोर संकट के बीच बेजुबान गौवंश के लिए 90 दिनों का अखंड सेवा संकल्प जीवनदान साबित हुआ । शिव बालाजी गौ सेवा संगठन S B G S S गौ रक्षा दल टीम पुर के दीपक भारद्वाज द्वारा लिया गया यह संकल्प सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। संकल्प की पूर्णता पर 93वें दिन 'निर्जला ग्यारस' के महापर्व पर टीम द्वारा क्षेत्र में 2000 किलो पौष्टिक हरा चारा असहाय व आवारा गौवंश को समर्पित किया गया।
दीपक भारद्वाज ने बताया कि 25 मार्च से भीषण गर्मी में सड़कों पर भूख से बेहाल गौवंश के लिए यह शुरुआत की गई थी, जिसमें अधिक मास के दौरान आमजन का भी भरपूर सहयोग मिला।
गौ रक्षा दल कि टीम के ये गौ सेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा
शुभम लोयमा , विपुल उपाध्याय, छोटू गाडरी, राधेश्याम गुर्जर, अंकित विश्नोई, शंकर गुर्जर, विष्णु बिश्नोई, आदित्य बिश्नोई, पीयूष बिश्नोई, सावर गाडरी, यश रेवाल, मदन गाडरी, शोभराज तेली, माना गुजर और नारायण अठारिया।
युवाओं के इस पुनीत कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।