Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image

जिला प्रशासन द्वारा 19 मई, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को चिन्हित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल मंगलवार को जिले की 24 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहयोग पोर्टल के माध्यम से तथा शिविरों में ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। @iprdbihar #begusarai #easeofliving #sahyogshivir

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में आज मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में "सखी वार्ता" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), नशा मुक्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं किशोरियों से सरकारी योजनाओं के लाभ एवं उनकी पहुंच को लेकर संवाद भी किया गया।
 साथ ही विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
@iprdbihar 
@wcdbihar 
#begusarai

महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय के तत्वावधान में आज मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में "सखी वार्ता" जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन (181), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), नशा मुक्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं किशोरियों से सरकारी योजनाओं के लाभ एवं उनकी पहुंच को लेकर संवाद भी किया गया। साथ ही विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। @iprdbihar @wcdbihar #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय द्वारा शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने किसानों की आय वृद्धि हेतु उद्यानिकी, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट एवं ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, ब्रांडिंग एवं मूल्य संवर्धन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, तकनीकी हस्तक्षेपों एवं अनुदान कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मक्का अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संकर मक्का बीज उत्पादन, उन्नत धान किस्मों तथा कृषि यंत्रीकरण के लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक वर्षीय "देसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम" के 73 सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र एवं किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
@iprdbihar 
@agri.dept 
#begusarai

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय द्वारा शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने किसानों की आय वृद्धि हेतु उद्यानिकी, मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट एवं ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, ब्रांडिंग एवं मूल्य संवर्धन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, तकनीकी हस्तक्षेपों एवं अनुदान कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मक्का अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने संकर मक्का बीज उत्पादन, उन्नत धान किस्मों तथा कृषि यंत्रीकरण के लाभों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एक वर्षीय "देसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम" के 73 सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र एवं किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। @iprdbihar @agri.dept #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा 10 जून को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। 
परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के निर्देश दिए।
सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू रहेगी।
 सहायता हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06243-222835 जारी किया गया है।
@iprdbihar 
@begusarai_police 
#begusarai

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा 10 जून को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी एवं बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू रहेगी। सहायता हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर 06243-222835 जारी किया गया है। @iprdbihar @begusarai_police #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया।
 जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मामलों की सुनवाई की गई।
 जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@iprdbihar 
#easeofliving 
#sabkasammanjeevanaasan 
#begusarai

जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @iprdbihar #easeofliving #sabkasammanjeevanaasan #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

बेगूसराय जिले की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बखरी प्रखंड के सलौना स्थित ऐतिहासिक रामजानकी ठाकुरबाड़ी से प्राप्त दो प्राचीन सिंह प्रतिमाओं को सुरक्षित संरक्षण हेतु बेगूसराय संग्रहालय में लाया गया है। 
लगभग 250 वर्ष या उससे अधिक प्राचीन मानी जा रही ये प्रतिमाएं निरीक्षण एवं खोजबीन के दौरान परिसर से प्राप्त हुई थीं।
संग्रहालय प्रशासन द्वारा दोनों प्रतिमाओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं प्रलेखन किया जाएगा तथा उन्हें प्रदर्शनी दीर्घा में प्रदर्शित किया जाएगा। 
जिला कला एवं संस्कृति विभाग ने इसे जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
@iprdbihar 
@artandculturebihar 
#begusarai

बेगूसराय जिले की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बखरी प्रखंड के सलौना स्थित ऐतिहासिक रामजानकी ठाकुरबाड़ी से प्राप्त दो प्राचीन सिंह प्रतिमाओं को सुरक्षित संरक्षण हेतु बेगूसराय संग्रहालय में लाया गया है। लगभग 250 वर्ष या उससे अधिक प्राचीन मानी जा रही ये प्रतिमाएं निरीक्षण एवं खोजबीन के दौरान परिसर से प्राप्त हुई थीं। संग्रहालय प्रशासन द्वारा दोनों प्रतिमाओं का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण एवं प्रलेखन किया जाएगा तथा उन्हें प्रदर्शनी दीर्घा में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति विभाग ने इसे जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। @iprdbihar @artandculturebihar #begusarai

Begusarai, Bihar | Jun 8, 2026

जिला प्रशासन द्वारा 19 मई, 2026 से प्रत्येक मंगलवार को चिन्हित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल मंगलवार को जिले की 24 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। सहयोग पोर्टल के माध्यम से तथा शिविरों में ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। @iprdbihar #begusarai #easeofliving #sahyogshivir - Begusarai News