सिकंदराराऊ: वाजिदपुर के बाजार में युवक की बेरहमी से पिटाई और पेशाब करने का आरोप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 4 गिरफ्तार
नगला भानचंद निवासी शिव कुमार वाजिदपुर बाजार गए थे जहां पहले से मौजूद चार-पांच दबंगों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड तथा सरियों से उनके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। सीओ ने बताया कि इसमें 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अब तक 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है