पट्टी: सरसतपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते युवक की पिटाई की गई, तहरीर दी गई
सरसतपुर गांव निवासी हीरावती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र लेकर आरोप लगाया है कि गुरुवार को सुबह का करीब 10 बजे उसका बड़ा बेटा खेत में गया हुआ था। विपक्षी उसकी जमीन में रास्ता बना रहे थे। उसने विरोध किया तो विपक्षी चार लोग लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बेटे को लेकर महिला दिन में करीब 2 बजे पट्टी कोतवाली आई।