धनौरा: गांव आजमपुर में सोने-चांदी की दुकान से सामान हुआ चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में अतुल कुमार वर्मा का परिवार रहता है। अतुल कुमार वर्मा ने गांव में ही अपनी सोने चांदी की दुकान कर रखी है। 26,2,2025 समय करीब 3,50 बजे के आसपास में एक युवक आया और सोना देखने के बहाने उनका सोने का सामान चुरा कर ले गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित ने शनिवार सुबह 7:00 बजे घटनाक्रम वीडियो वायरल किया है।