नगर पालिका की रोबोटिक जेसीबी मशीन पर शेरपुरा क्षेत्र में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मशीन संचालक रामकिशोर रघुवंशी के साथ एक युवक ने गाली-गलौच कर मारपीट की तथा पत्थर मारकर मशीन को नुकसान पहुंचाया। शनिवार दोपहर 12:00 बजे घायल कर्मचारी व नगर पालिका अधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।