नोहर: नोहर शिव-हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने दानपात्र से ₹1500 चुराए
नोहर शिव-हनुमान मंदिर के ताले तोड़कर चोरी, दानपात्र से 1500 रुपए ले गए चोर बिजली निगम कार्यालय के पास स्थित शिव-हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब 1500 रुपए की नकदी चोरी कर ले गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। मंदिर के पुजारी देवकीनंदन शर्मा ने थाने परिवाद पेश किया