रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटेरी में आदिवासी अनशनकारी गणेश कोल सहित कई ग्रामीण पिछले 13 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी रास्ते पर शुरू हुए PCC सड़क के निर्माण को निलंबित पंचायत सचिव और उसके परिजनों द्वारा रुकवा दिया गया है और उन्हें आने-जाने में परेशान किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने पर अनशनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सड़क पूरी नहीं होगी, उनका अनशन जारी रहेगा। जानिए इस पूरी खबर की विस्तृत रिपोर्ट इस वीडियो में।
#RewaNews #MadhyaPradesh #Govindgarh #TribalProtest #PCC_Road #LocalNews #VindhyaNews #HungerStrike #MPUpdates #रीवा_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #गोविंदगढ़ #आदिवासी_अनशन #एमपी_न्यूज़