बांका: पत्तिचक-कोल्हड्डा के पास खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
Banka, Banka | Mar 7, 2026 पत्तिचक-कोल्हड्डा मौजा के पास गेहूं के खेत से बरामद करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव की 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार की सुबह खेत के पास खून से लथपथ युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शनिवार की दोपहर दो बजे रजौन पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया।