घाटोल: अमरथुन में युवती के साथ मारपीट के मामले में घाटोल थाने में रिपोर्ट दर्ज
घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमर सिंह गांव में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह 11:15 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी गणेशलाल पिता परतु चरपोटा निवासी अमरथुन ने उसकी बहन के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए नीतेश पिता छगनलाल चरपोटा के खिलाफ घाटोल थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।