प्यार की खौफनाक दास्तां: टिहरी प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी की मौत
मामला प्रताप नगर के लंबगांव थाना का है, जहां ग्राम पंचायत देवल निवासी केतन प्रेम प्रसंग में प्रेमिका को मिलने अपने दोस्त दिवाकर के साथ बगल के गांव खोलगड़ गया और वहां उसके साथ परिजनों ने मारपीट की इसके बाद उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार केतन अपने दोस्त दिवाकर के साथ रात को करीवन 11:00 मोटरसाइकिल पर अपनी प्रेमिका को मिलने गया जहां परिजन ने दोनों पर हमला कर दिया हमले में केतन बुरी तरह घायल हो गया उसके बाद उसने सुबह चौण्ड अस्पताल पहुचते ही दम तोड़ दिया जबकि दिवाकर गंभीर घायल स्वयं ही जिला अस्पताल टिहरी चला गया।
पुलिस जांच में जुटी है मृतक के परिवार जनों का आरोप है कि बेटे को साजिश के तहत वहां बुलाया गया और फिर मौत के घाट उतारा गया लेकिन पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है पुलिस जांच में जुटी है फिलहाल पंचनामा प्रक्रिया चल रही है पोस्टमार्टम जिला अस्पताल टिहरी में होगा अभी तक पंचनामा की करवाई चल रही है मृतक अभी तक चौण्ड अस्पताल में है और परिजन के साथ-साथ में देवल गांव के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में उपस्थित हैं अब देखना या बाकी है कि वास्तव में मामला क्या है।
#facebookreelsviral #viralreelschallenge #facebookviral #instagram #love #dailyuttarakhandnews #DailyNewsUpdate #death #tehri #affair