मसूरी के झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोगों के सवार होने की आशंका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम क्षेत्र और घनी झाड़ियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर बचाव कार्य में जुटी हुई है।
फिलहाल कार सवारों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से दुर्घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है।
#Mussoorie #RoadAccident #Uttarakhand #SDRF #BreakingNews #RescueOperation #MussoorieNews #UttarakhandNews #pahadsamachar #BreakingNews #NewsUpdate