सन्ना: बगीचा के खंताडाँड़-जुरगुम जंगल में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
Sanna, Jashpur | Sep 25, 2026 बगीचा थाना क्षेत्र के खंताडाँड़-जुरगुम जंगल में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल बगीचा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की