मुंगेर: मुंगेर प्रमंडलीय किलकारी भवन परिसर में आज विज्ञान प्रदर्शनी,सामूहिक बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया था |
Munger, Munger | Jan 30, 2024 मुंगेर जिला स्थित प्रमंडलीय किलकारी भवन परिसर में आज सामूहिक बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर शाम तक चला। किलकारी भवन में मुंगेर प्रमंडल के दर्जनों स्कूलों के 8 वर्ष से 16 वर्ष तक के लगभग 450 बच्चे स्कूली टाइम के बाद अपने अपने पसंद के विद्या में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन 450 बच्चों में 25 बच्चों का जनवरी माह में जन्मदिन था |