मुंगेर: मुंगेर मे जयनगर से भागलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में लगाया गया एलएचबी कोच जानिए पूरी खबर की सच्चाई।
Munger, Munger | Jan 29, 2024 जयनगर से भागलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 15554/15553 जयनगर-भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने न सिर्फ स्पीड बढ़ा दी है,बल्कि आईसीएफ कोच को बदलकर लिंक हॉफमैन बुश(एलएचबी) कोच के साथ परिचालन शुरू कर दिया है।पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिका मित्रा ने बताया कि यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव की दिशा में निरंतर प्रयास किया।