मुंगेर: डीआईजी के आदेश पर मुंगेर के 41 पुलिस निरीक्षक का रेंज स्थानांतरण,31 जनवरी तक निश्चित रूप से योगदान करने का आदेश।
Munger, Munger | Jan 29, 2024 मुंगेर रेंज के डीआईजी संजय कुमार ने आदेश जारी कर मुंगेर रेंज के 41 पुलिस निरीक्षकों का रेंज स्थानांतरण किया है। डीआईजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कार्यालय प्रधान स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब नवपदस्थापन जिला में योगदान के लिए विरमित कर दें।साथ ही स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अपने नवपदस्थापन जिला में 31 जनवरी तक योगदान करें।