पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार की शाम चाईबासा स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन जुझार माझी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सबसे पहले नवनिर्मित ओपीडी भवन का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण के लिए बनाए गए काउंटर, ऑपरेशन थिएटर तथा डॉक्टरों के कक्ष की जांच की।