कोरबा की भव्य रामलीला में 16 अक्टूबर को आएंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार शोभिनव सत्या, श्रद्धालुओं में उत्साह
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा घंटाघर मैदान में आयोजित भव्य रामलीला एवं दशहरा मेले में 16 अक्टूबर 2026 को चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के मुख्य कलाकार श्री शोभिनव सत्या का आगमन होने जा रहा है। इस खबर से भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भक्तों में उत्साह का माहौल है।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ परम श्रद्धेय बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन एवं दिव्य व्यक्तित्व पर आधारित है। फिल्म में बाबा नीम करौली जी महाराज के जीवन को सजीव रूप में प्रस्तुत करने वाले मुख्य पात्र शोभिनव सत्या के कोरबा आगमन को श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।
घंटाघर मैदान में आयोजित इस भव्य रामलीला एवं दशहरा मेले में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों की ओर से समस्त सनातनी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि व�
Korba, Korba | Oct 11, 2026