निज़ामाबाद: विवाहिता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी सबनम पत्नी अल्ताफ अहमद ने थाना निजामाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री साहेवा की शादी 20 नवंबर 2022 को हुसैनाबाद निवासी अफताब अहमद पुत्र अली अहमद के साथ हुई थी