महासमुंद: ग्राम कुकराडीह में गैस सिलेंडर बांटने गए कर्मी से मारपीट करने का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महासमुंद में गैस सिलेंडर बांटने गए कर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम कुकराडीह निवासी दिनेश खुंटे अपने हेल्पर राहुल टंडन के साथ गैस सिलेंडर बांटने के लिए ग्राम भोरिंग व गढ़सिवनी के लिए निकला था। इस दौरान ग्राम भोरिंग के सहाड़ा चौक में भोरिंग निवासी त्रिलोचन साहू ने 'पहले गैस सिलेंडर दो, बाकी को बाद में देना' कहकर गाली-गलौज करते हुए कर्मी दिनेश खुंटे से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।