महासमुंद: 58.480 किलो ग्राम चांदी के आभूषण के साथ पकड़ाए 2 लोग, महासमुंद पुलिस ने दी जानकारी
रेहटीखोल नाका के पास थाना सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली । इस दौरान कार से 58.480 किलोग्राम चांदी के आभूषण मिले, जिन्हें जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ.के तहत् कार्यवाही की गई । जब्त चांदी के आभूषणों की कीमत करीबन 42 लाख रुपए है ।