महासमुंद: ग्राम बांधापार कोटरीपानी में बागबाहरा पुलिस ने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की है
महासमुंद | बागबाहरा पुलिस ने शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 2 मार्च को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बांधापार कोटरीपानी में शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते ओंकार सिंह गोड़ (55) को पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।