महासमुंद: बिसहत होटल के सामने तुमगाँव में ट्रेक्टर से टकराई बाइक, बाइक चालक हुआ घायल,अपराध दर्ज
3 मार्च की दोपहर हुई दुर्घटना में बाइक चालक हिरावन यादव घायल हो गया, उसके दाहिने पैर घुटना, बायां हाथ ,नाक , मुंह व माथे में चोटें आईं, जिसका महासमुंद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है । मामले में तुमगांव पुलिस ने हीरामन के बड़े भाई जितेंद्र यादव की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर क्र CG06, HA0612 के चालक के विरुद्ध IPC की धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है