महासमुंद: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं
कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर आज आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में अपर कलेक्टर निर्भय साहू एवं डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों से उनकी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देश दिए। जन चौपाल में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।