मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर बाजार में बंद पड़े मकान से 6 लाख की चोरी
भटहर बाजार निवासी मो. फारुख रोजगार के सिलसिले मे परिवार सहित मुम्बई रहते है मेन सडक पर उनका मकान है मकान मे ताला बंद करके वह परदेश रह रहे थे 27 फरवरी की रात चोरो ने ताला तोड़कर उनके मकान के अन्दर रक्खा आभूषण कपडे सहित 6 लाख रुपये से ज्यादा का सामान चुरा ले गये। जानकारी पडोसी ने उन्हे दी तो वह मुम्बई से पहुचने पर उन्होने गुरुवार को पुलिस को लिखित दिया है ।