मछलीशहर: मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना गांव में किराने की दुकान से हजारों की चोरी पुलिस जांच में जुटी
भिदूना गांव निवासी सुरेश कुमार गुप्ता हमेशा की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात चोरों ने पीछे के रास्ते दीवाल में सेंध काटकर अंदर घुस कर दुकान को खगाल पीछे के रास्ते फरार हो गए।सुबह जब दुकान का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख दंग रह गया। शोर सुन आसपास के लोग भी पहुच गए। पीड़ित के अनुसार-लाखो का सामान चोर लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।