मछलीशहर: हत्या के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी ने मछलीशहर तहसील मुख्य द्वार पर किया डेढ़ घंटे रास्ता जाम
जहांसापुर गांव निवासी प्रधानाध्यापक राम लौटन की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सदस्यो ने नगर में जुलूस निकाला। बाद में तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार और सामने की सड़क को जाम कर दिया। डेढ़ घंटे तक लगातार जाम लगा रहा। उच्च अधिकारियों द्वारा कार्यवाही करने के आश्वासन पर मामला हुआ शांत।