मछलीशहर: जमालपुर स्थित शोभनाथ मंदिर की सफाई करते समय मधुमक्खी के हमले से छः सफाई कर्मी घायल
शोभनाथ मंदिर में 15 सफाई कर्मी मंदिर व परिसर की सफाई कर रहे थे। मंदिर के बगल स्थित पीपल के पेड़ में मधुमक्खी का छत्ता था। अचानक मधुमक्खियों ने आक्रमण कर दिया। बचने के लिए जान बचाकर भागे। लेकिन 6 सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख चार सफाई कर्मियों को रेफर कर दिया।