मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांति नगर बाजार के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आमी सराय, सैफ खां पट्टी प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार शर्मा (32) पुत्र मटुक दीन शर्मा मुंगरा बादशाहपुर बारात में गया था। शांतिनगर बाजार में पेशाब करने के लिए रुका तभी पीछे से पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पिकप चालक पिकप वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।