सहजनवा: पाली ब्लॉक के भटवल गांव में अवैध खनन पकड़ने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, मनबढ़ों ने गाड़ियों को छुड़ाकर तहसील तक किया पीछा
सहजनवा तहसील क्षेत्र के पाली ब्लॉक स्थित भटवल गांव में बुधवार रात अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से चार गाड़ियां पकड़कर एक चालक को हिरासत में लिया था। इसी दौरान करीब दो दर्जन मनबढ़ मौके पर पहुंच गए और गाड़ियों को जबरन छुड़ा लिया।