दशहरा, धनतेरस और दीपावली के पावन पर्वों पर रेवाड़ी पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
SP हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के निर्देशानुसार शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। थाना शहर प्रभारी सूबे सिंह ने मुख्य बाजारों में पैदल मार्च कर व्यापारियों और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।
प्रमुख कदम:
महिला सुरक्षा हेतु 'दुर्गा शक्ति', 'पिंक राइडर' व सादे कपड़ों में पुलिस तैनात।
बाजारों में भारी वाहनों की नो-एंट्री।
सीमावर्ती नाकों पर सघन चेकिंग।
सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधि दिखने या आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।
Rewari Police
News Update
Rewari, Rewari | Oct 20, 2026