Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
chandershakher184
लंका पति रावण "लंकेश"लोको शिव मंदिर ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित झांकी का एक दृश्य #rewaribreaking #लंकापतिरावण #fbreels #foryou #nonfalower
Rewari, Rewari
| Oct 21, 2026
#rewaribreaking
#लंकापतिरावण
#fbreels
#foryou
#nonfalower
MORE NEWS
राम जी के साथ लक्ष्मण ने भी चलाया बाण(रेवाड़ी विधायक) हुआ रावण के पुतले का दहन#बुराई पर अच्छाई की जीत#विजय दशमी पर्व #rewaribreaking #दशहरा #रावण #facebookreal #वायरलरील
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
राम जी के साथ लक्ष्मण ने भी चलाया बाण(रेवाड़ी विधायक) हुआ रावण के पुतले का दहन#बुराई पर अच्छाई की जीत#विजय दशमी पर्व #rewaribreaking #दशहरा #रावण #facebookreal #वायरलरील
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूदा हालातों पर प्रशासनिक सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक की रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस मिलने के मामले में हरियाणा सरकार पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ- मुख्यमंत्री सरकार एचईआरसी के इस निर्णय के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) में अपील कर केस की करेगी जोरदार तरीके से पैरवी- मुख्यमंत्री बिजली कर्मचारी यूनियनसे चाहें तो सरकार इस मामले की पैरवी के लिए उनकी पसंद के वकीलों के माध्यम से केस लड़ने को तैयार- मुख्यमंत्री सरकार इस मामले में पूरी तरह से बिजली कर्मचारियों के साथ, कर्मचारियों के लिए बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले- मुख्यमंत्री किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने बिजली यूनियनों से हड़ताल पर ना जाने की करी अपील हड़ताल की आड़ में कोई असामाजिक तत्व अव्यवस्था न फैला पाएं ये भी अधिकारी करें सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी उपायुक्त जिला स्तर की कमेटी गठित करे जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित हाई-लेवल कमेटी को नियमित रूप से रिपोर्ट दे- मुख्यमंत्री त्योहारी सीजन में व्यवस्था दुरुस्त कर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आमजन को असुविधा न हो ये भी सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री सरकार ने हरियाणा में निजी कंपनी के माध्यम से बिजली आपूर्ति लाइसेंस देने के लिए कोई आवेदन नहीं मांगा- कैबिनेट मंत्री अनिल विज एचईआरसी के नियमों में इसका प्रावधान किकोई कंपनी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है- कैबिनेट मंत्री सरकार ने इंजीनियर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर शुरू से ही निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध किया- कैबिनेट मंत्री
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी" संकल्प के साथ विभिन्न स्तर पर जागरूकता अभियान निरंतर जारी। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। नशा मुक्ति टीम ने डोर टू डोर अभियान दौरान गांव आरामनगर और कनुका में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक।ग्रामीणों को “जिंदगी को हां, नशे को ना” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। -नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं डायल 112 दे- टीम ने यातायात नियमों व साइबर अपराधों के बारे भी किया जागरूक तथा साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व की जानकारी भी की साँझा। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और समाजिक जागरूकता की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं तथा जिला को नशामुक्त बनाने में जुटी है। नशा मुक्ति टीम ने बुधवार को डोर टू डोर अभियान के दौरान गांव आरामनगर और कनुका में सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें । नशा मुक्ति टीम ने कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है। नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।” उन्होंने ग्रामीणों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया व सभी को नशामुक्त रेवाड़ी बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। किसी भी साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें आपकी गोल्डन ऑवर में दी गई शिकायत पर ठगों के खातों में जाने से पहले उन्हें फ्रीज कराया जा सकता है। इस दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है । नशा मुक्ति टीम ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि यदि आपके संज्ञान में कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना में दें। इसके अलावा नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और साथ मिलकर "नशा मुक्त रेवाड़ी – सुरक्षित रेवाड़ी" का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
*जिला पुलिस लाइन, रेवाड़ी में हर वर्ष की भांति 21 अक्टूबर को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।* - *साउथ रेंज आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल व एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि* रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। *शहीद जवानों की शहादत एवं वीरगति को कभी भुलाया नहीं जा सकता- आईजी श्री ओम प्रकाश नरवाल* *एक वर्ष की अवधि में देश भर के 154 जवानों ने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दी शहादत।* *श्री ओम प्रकाश नरवाल, IPS आईजीपी साउथ रेंज,रेवाड़ी ने शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित, कहा पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ।* दिल्ली रोड स्थित जिला पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति एंव झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओम प्रकाश नरवाल, एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, एएसपी रेवाड़ी दीपिका अग्रवाल, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल श्री सज्जन सिंह, डीएसपी कोसली विद्यानन्द सहित अन्य अधिकारियों व जवानों ने शहीद हुए पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान पिछले 1 वर्ष में शहीद हुए 154 जवानों के नाम पढे गए और सभी शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दुसरे की शर्ट पर पुलिस ध्वज लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया। शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस ने वीर जवानों की कुर्बानी से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे है तथा दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश में पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल के दस जवानों ने लद्दाख में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चीन की सेना के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राण बलिदान किए थे। उन पुलिसकर्मियों का अंतिम संस्कार हॉट स्प्रिंग्स में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ था। उन्ही शहीदों के सम्मान में हर साल 21 अक्टूबर को नेशनल पुलिस डे या पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है । *ऐसे हुई स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत :-* जनवरी 1960 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिरीक्षको का वार्षिक सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में लद्दाख में शहीद हुए उन वीर पुलिसकर्मियों और साल के दौरान ड्यूटी पर जान गंवाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। *वीर सपूतों की गौरव गाथा* वीर शहीद सपूतों की गौरव गाथा बताते हुए आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ने कहा कि जिले के रहने वाले एएसआई चन्द्रहास, एसआई रणबीर सिंह वा सिपाही माहीचंद अपने कर्तव्तयों का पालन करते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हुए शहीद हुए। एसआई रणबीर सिंह 15 नवंबर वर्ष 2018 में सीआईए धारूहेड़ा में तैनात थे उसी समय कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर वह धारूहेड़ा कंपनी एरिया में हत्या के एक मामले में वांछित अपराधी को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान वांछित अपराधी ने एसआई रणबीर सिंह पर सीधे फायर कर दिया। गोली एसआई रणबीर सिंह के पेट में लगी थी। जिससे एसआई रणबीर सिंह शहीद हो गए। वहीं एएसआई चन्द्रहास 17 मार्च वर्ष 1997 को गुरुग्राम में तैनात थे और गुरुग्राम में कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ करने के दौरान व अपराधियों द्वारा सीधे गाड़ी चढा देने पर वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं सिपाही माहीचंद 01 नवंबर वर्ष 1970 को 2nd बटालियन में तैनात थे और कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए थे जो नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए। इस अवसर पर आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन हर समय उनके साथ है। वहीं तीनो शहीद परिवार ने कहा कि आज उन्हें अपने शहीदों की कुर्बानी का बिल्कुल भी गम नहीं बल्कि गर्व है कि उनकी जान देश की रक्षा के काम आई।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
जिला पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र मीणा ने दुर्गा मंदिर में माथा टेककर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद रेवाड़ी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जिला रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र मीणा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मां के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी अयोध्या प्रसाद तिवारी एवं राधे गुरु जी ने पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र सिंह मीणा को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं, दुर्गा मंदिर कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रवक्ता कृष्ण कुमार लखेरा ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मां दुर्गा के दरबार में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने धार्मिक आस्था व्यक्त की और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
लंका पति रावण "लंकेश"लोको शिव मंदिर ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित झांकी का एक दृश्य #rewaribreaking #लंकापतिरावण #fbreels #foryou #nonfalower
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026
रेवाड़ी बेरली कला में 160 फुट रावण का हुआ दहन
Rewari, Rewari | Oct 21, 2026