परिहार: परिहार में बाइक चोरी करते दो चोर रंगेहाथ धराए, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
परिहार प्रखंड मुख्यालय के सामने बाजार रोड पर मोटरसाइकिल चोरी करते दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों युवक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी लोगों की नजर उनकी गतिविधियों पर पड़ गई। लोगों ने दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई की और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद बाजार रोड पर कुछ देर अफर