भीलवाड़ा: जनगणना 2027 का आगाज, 4163 प्रगणक घर-घर जाकर जुटाएंगे आंकड़े, 28 हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना
भीलवाड़ा। जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड कार्य का शुभारंभ शनिवार से कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सुचारु, प्रभावी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली गई थीं।