*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 "स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन" श्रेणी में रीवा देश में प्रथम*
*नदी किनारे बसे शहरों में स्वच्छता में रीवा को राष्ट्रीय स्तर पर पहली रैंक, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में किया सम्मानित*
________________________________
स्वच्छता के क्षेत्र में रीवा ने एक नया कीर्तिमान रचा है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रीवा शहर को "स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन" श्रेणी में देश में प्रथम स्थान (रैंक-1) प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को सम्मानित किया। समारोह में मंच पर राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व निगमायुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे, निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन एवं उपायुक्त श्री प्रकाश द्विवेदी ने रीवा की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 इस राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण का 10वाँ संस्करण है, जिसमें देश के 4,751 से अधिक शहरों का 10 मुख्य क्षेत्रों एवं 43 संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। सर्वेक्षण की थीम "स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ" रही। इस संस्करण में "गंगा टाउन" श्रेणी का विस्तार कर देशभर के नदी किनारे बसे शहरों को "रिवर टाउन" के रूप में शामिल किया गया। स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में रीवा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय एवं वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। नदी किनारे बसे नगरीय निकायों का इस श्रेणी में पहली बार पृथक मूल्यांकन किया गया है।
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि रीवा के स्वच्छ एवं सुंदर नदी तटों, बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था और नगर निगम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। नदी किनारे बसे देश के शहरों के बीच रीवा का प्रथम स्थान पाना पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
साथ ही मध्यप्रदेश के 9 शहरों को जिनमें रीवा, जबलपुर, इंदौर, देपालपुर, देवास, उज्जैन, ग्वालियर, बुधनी और सागर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पूरे रीवा का सम्मान है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Rajendra Shukla Nagar Palika Nigam Rewa
#Rewa #रीवा