ग्यारसपुर: 24 हजार महिलाओं के खाते में पहुंची लाड़ली बहना योजना की राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार दोपहर 1 बजे को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की मई माह की सहायता राशि प्रदेश की हितग्राही महिलाओं के खातों में अंतरित की। इसी क्रम में ग्यारसपुर जनपद क्षेत्र की 24 हजार 298 महिलाओं के खातों में भी योजना की राशि पहुंची।राशि मिलने के बाद महिलाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला।