पटना ग्रामीण: पटना में पान महारैली का आयोजन, गांधी मैदान में लाखों लोग जुटे
गांधी मैदान में रविवार को पान महारैली का आयोजन किया गया है। रविवार सुबह करीब 11:00 बजे पूरा गांधी मैदान लोगों से भरा हुआ नजर आया। लाखों की संख्या में लोग इस पान महारैली में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि तांती-ततवा आरक्षण वापसी की मांग को लेकर छह महीने से पान समाज आंदोलित है। समाज के नेता ई.आईपी गुप्ता के नेतृत्व में पूरे बिहार में हर जिले में भी रैली की गई।