पटना ग्रामीण: बापू सभागार में भीम संवाद का आयोजन, सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का दो बार शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया
बापू सभागार में रविवार दोपहर 12:00 बजे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर भीम संवाद का आयोजन जदयू की ओर से किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक तरफ जहां हाथ जोड़कर सभी लोगों का अभिवादन किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को दो बार शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।