घाटमपुर: ओरियारा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, ट्रक 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया
बिधनू थाना क्षेत्र के ओरियारा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार 18 वर्षीय सूरज ट्रक में फस गया और ट्रक सूरज को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।हादसे में सूरज की दर्दनाक मौत हो गई।गुस्साए परिजनों ने कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगा दिया।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।