किच्छा और सिरौली कलां में मतगणना शुरू
किच्छा और सिरौली कलां में आज सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती के बीच वोटों की गिनती का कार्य जारी है।
मतगणना के साथ ही शुरुआती रुझान जल्द सामने आने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।