Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

Aaj Tej barish Chhindwara me #chhindwara #news@

MORE NEWS

अमृत हरित अभियान-2026 के तहत सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
==============================================================

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं श्री आशीष साहू के मार्गदर्शन में अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर संस्था परिसर में आज सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
      कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की वार्ड क्रमांक-7 नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा लोधी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एनयूएलएम सिटी मैनेजर श्री उमेश प्यासी, श्री ऋषभ, मॉडल फ्यूचर संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सह-सचिव श्री शैलेंद्र उज्जवने, सदस्य श्रीमती कुसुम (कोशिमा) रजक, स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधि श्रीमती वंदना भट्ट पगार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश लिल्हारे, नगर निगम छिंदवाड़ा के समिति समूहों के सदस्य, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
       प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा कागज की लुगदी, गोबर एवं मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में लगभग 14 प्रकार के स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध बीजों का उपयोग किया गया। साथ ही पारंपरिक गोल आकार के अतिरिक्त विभिन्न आकर्षक आकारों में भी सीड बॉल बनाए गए, ताकि बच्चों और युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके।
      यह पहल एक साथ स्वच्छता, रीसायकल, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे जनभागीदारी आधारित हरित अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तैयार किए गए सीड बॉल आगामी वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित कर हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रही है।

अमृत हरित अभियान-2026 के तहत सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित ============================================================== नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के तत्वावधान तथा परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्री श्यामल राव, श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह एवं श्री आशीष साहू के मार्गदर्शन में अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत मॉडल फ्यूचर संस्था परिसर में आज सीड बॉल निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की वार्ड क्रमांक-7 नगर विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा लोधी के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर एनयूएलएम सिटी मैनेजर श्री उमेश प्यासी, श्री ऋषभ, मॉडल फ्यूचर संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, सह-सचिव श्री शैलेंद्र उज्जवने, सदस्य श्रीमती कुसुम (कोशिमा) रजक, स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधि श्रीमती वंदना भट्ट पगार, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेश लिल्हारे, नगर निगम छिंदवाड़ा के समिति समूहों के सदस्य, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं द्वारा कागज की लुगदी, गोबर एवं मिट्टी से पर्यावरण अनुकूल सीड बॉल तैयार किए गए। इन सीड बॉल में लगभग 14 प्रकार के स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध बीजों का उपयोग किया गया। साथ ही पारंपरिक गोल आकार के अतिरिक्त विभिन्न आकर्षक आकारों में भी सीड बॉल बनाए गए, ताकि बच्चों और युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके। यह पहल एक साथ स्वच्छता, रीसायकल, पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इसे जनभागीदारी आधारित हरित अभियान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तैयार किए गए सीड बॉल आगामी वर्षा ऋतु में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित कर हरियाली बढ़ाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रही है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेले में 157 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन
=============================================================

मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जून 2026 में 24 जून 2026 को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियों एवं 216 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
      कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 157 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 रुपये से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा।
       इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

युवा संगम के अंतर्गत रोजगार मेले में 157 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ============================================================= मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जून 2026 में 24 जून 2026 को नोडल आईटीआई छिंदवाड़ा में युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 6 कंपनियों एवं 216 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 157 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 रुपये से 18,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, संस्था प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आईपीएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
============================================================

सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एक दिवस पूर्व गुरुवार को आईपीएस कॉलेज छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम के भाईजी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है, जो स्वस्थ समाज की अवधारणा के विपरीत है और इससे दूर रहकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
      सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने सरकार द्वारा संचालित नशा निवारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवीय द्वारा किया गया।
      इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा न करने के लिये जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
      कार्यक्रम में डॉ. राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे, ब्रह्मकुमारी आश्रम के श्री ओम प्रकाश वर्मा, नशा मुक्ति केंद्र के श्री राकेश शर्मा, नवरत्न योग क्लब के श्री मनमोहन साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री पाल द्वारा मजदूरों को भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर आईपीएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ============================================================ सामाजिक न्याय विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर एक दिवस पूर्व गुरुवार को आईपीएस कॉलेज छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जैमिनी खानवे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी आश्रम के भाईजी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है, जो स्वस्थ समाज की अवधारणा के विपरीत है और इससे दूर रहकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने सरकार द्वारा संचालित नशा निवारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी श्री रितेश मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशा न करने के लिये जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमाकांत पांडे, ब्रह्मकुमारी आश्रम के श्री ओम प्रकाश वर्मा, नशा मुक्ति केंद्र के श्री राकेश शर्मा, नवरत्न योग क्लब के श्री मनमोहन साहू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ कलाकार श्री पाल द्वारा मजदूरों को भी नशा न करने की शपथ दिलाई गई।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न, किसानों को वितरित किए गए अरहर बीज मिनिकिट
=========================================================

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में गुरुवार को कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसानों को निःशुल्क अरहर बीज मिनिकिट का वितरण भी किया गया।
      बैठक के दौरान उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सरोज उसरेठे, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति सदस्य श्री राजकुमार अहिरवार, श्रीमती साक्षी सुशील गोलू चौधरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एन.के. पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती अंकित धोटे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री एस.के.दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम. अवस्थी, श्री दिनेश डेहरिया, श्री शंकर ब्रम्हे, श्री अशोक डोंगरे, श्री जॉय करकेट्टा, श्री जगन्नाथ कुमरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न, किसानों को वितरित किए गए अरहर बीज मिनिकिट ========================================================= वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में गुरुवार को कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसानों को निःशुल्क अरहर बीज मिनिकिट का वितरण भी किया गया। बैठक के दौरान उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सरोज उसरेठे, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति सदस्य श्री राजकुमार अहिरवार, श्रीमती साक्षी सुशील गोलू चौधरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एन.के. पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती अंकित धोटे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री एस.के.दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम. अवस्थी, श्री दिनेश डेहरिया, श्री शंकर ब्रम्हे, श्री अशोक डोंगरे, श्री जॉय करकेट्टा, श्री जगन्नाथ कुमरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 में 3 दलों द्वारा 177 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे

10 घरों में पाये गये लार्वा को कराया गया नष्ट
============================================================

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 स्वामी विवेकानंद वार्ड में 3 दलों द्वारा 177 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 10 घरों में पाये लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया।
       सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 में 3 दलों द्वारा 177 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 10 घरों में पाये गये लार्वा को कराया गया नष्ट ============================================================ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये गुरूवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-39 स्वामी विवेकानंद वार्ड में 3 दलों द्वारा 177 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया व 10 घरों में पाये लार्वा को लार्वानाशक दवाई डालकर/खाली कराकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

Aaj Tej barish Chhindwara me #chhindwara #news@ - Chhindwara Nagar News