मैनपुरी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुख्यालय पर लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया
बुधवार की सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्र मौजूद रहे। वहीं बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया है।