Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
ajayjain6262
इसराना मे हवन यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन, सेकडों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
Israna, Panipat
| Jun 26, 2026
MORE NEWS
पानीपत के इसराना की एक ग्राम पंचायत के सरपंच से साथ मारपीट, थाने पहुंचा मामला, फिर क्या हुआ जानिए
Israna, Panipat | Jun 26, 2026
पानीपत पुलिस 23 जून 2026 *अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस* *अपराध समीक्षा गोष्ठी में थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों व अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने पर दिया जोर* पानीपत, 23 जून ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों एवं चौकी इंचार्जों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा लेकर अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के कड़े दिशा निर्देश दिए। अपराध गोष्ठी में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी प्रणय कुमार, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, एवं चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक के दौरान थानों में दर्ज मुकदमों की प्रगति, लंबित जांच, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता दिखाई देनी चाहिए ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि किसी भी आपराधिक मामलें की जांच अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी जांच अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच पूरी कर माननीय न्यायालय में चालान पेश करना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से महिला विरूध अपराधों, बच्चों के विरुद्ध अपराधों तथा अन्य संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा अपराध नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता। पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ नैतिकता का व्यवहार करते हुए शिकायत को ध्यानपूर्वक सुने और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाईन, ऑफलाईन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम प्राप्त हुई हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। *सीसीटीवी कवरेज बढाए;* पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाए। अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों, संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए आमजन व सामाजिक संगठनों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम और वारदातों के शीघ्र खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्र की सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। सभी थाना प्रबंधक यह भी सुनिश्चित करें कि कैमरों की दिशा (एंगल) सही हो, फुटेज स्पष्ट आए और कैमरे पूरी तरह कार्यशील रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका प्रभावी उपयोग किया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि इसमें पुलिस का सहयोग करें। ताकि पुलिस और आमजन की साझेदारी से एक सुरक्षित एवं अपराध मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके।
Israna, Panipat | Jun 24, 2026
पानीपत पुलिस 23 जून 2026 *रास्ता रोककर नाबालिग का अपहरण कर मारपीट व धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार* पानीपत, 23 जून ( ) थाना सेक्टर 13/17 क्षेत्र में नाबालिग का रास्ता रोककर अपहरण कर मारपीट करने व धमकी देने के दो आरोपियों को सीआईए वन पुलिस टीम ने रविवार देर रात मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर राणा माजरा से काबू किया । आरोपियों की पहचान राणा माजरा निवासी समरा व आठ मरला निवासी रोहित के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपी रोटी बैंक के नाम पर शहर में पर्चियां काटकर पैसों को नशे में खर्च कर देते थे। 20 जून को नशे की पूर्ति के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। दोनों आरोपी रोटी बैंक की रसीद बुक लेकर अपनी प्लसर बाइक पर शहर में निकले, लेकिन किसी ने पर्ची नहीं कटवाई। इसके बाद वे अंसल क्षेत्र में पहुंच गए, जहां उन्हें तीन युवक खड़े दिखाई दिए। आरोपियों ने अपने चेहरे रूमाल से ढक लिए और युवकों के पास जाकर उनका रास्ता रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने तीनों युवकों की तलाशी ली। जब उनके पास पैसे नहीं मिले तो आरोपियों ने दो युवकों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और पैसे देने के बाद फोन वापिस करने की बात कही। एक युवक ने कहा उसका फोन दे दो वह गूगल पे से पैसे दे देगा, जिसके बाद आरोपी उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर बराना गांव के खेतों में ले गए। वहां युवक ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल का पासवर्ड पूछा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में पकड़े जाने के डर से दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन बराना अड्डे के पास दुकानों के सामने फेंक दिए और मौके से भाग गए थे। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त प्लसर बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी रोहित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। उसके खिलाफ हत्या, चोरी तथा मारपीट की वारदातों के पानीपत और करनाल में करीब 20 मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब तीन माह पहले करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। यह है मामला; थाना सेक्टर 13/17 में सेक्टर 18 निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा अपने दो दोस्तों के साथ 20 जून को दोपहर करीब 12 बजे ट्यूशन पढने के बाद बाइक व स्कूटी से अंसल में घुमने चले गए थे। वहा एक बगैर नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने बाइक अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने मुंह को कपड़े ढका हुआ था। युवक अपने आप को सीआईए पुलिसकर्मी बताते हुए उनकी तलाशी लेने लगे। बेटे व उसके एक दोस्त के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद आरोपी उसके बेटे को जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर बराना गांव के खेतों में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में धमकी देकर छोड़ दिया। बेटा वहा से घर आ रहा था तो बराना गांव के पास एक राहगिर ने बेटे को फोन वापिस कर कहा कि उसे फोन सड़क पर पड़े मिले थे। आरोपियों ने बेटे का अपहरण कर मारपीट की । राजेश की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास शुरू किए थे।
Israna, Panipat | Jun 24, 2026
इसराना मे ट्राँला की चपेट मे आने से 15 वर्षीय किशोर की मौ* त व एक घायल, केस दर्ज
Israna, Panipat | Jun 24, 2026