सादाबाद: जिलाधिकारी हाथरस ने कलेक्ट्रेट में कोल्ड स्टोर संचालकों व किसान नेताओं के साथ बैठक की, किराया नहीं बढ़ेगा
सादाबाद क्षेत्र में कोल्ड स्टोर संचालकों के द्वारा किराया बढ़ा दिया गया था जिसको लेकर क्षेत्र के किसान और कई किसान संगठन आंदोलन की राह पर थे। सोमवार को जिलाधिकारी हाथरस ने कलेक्ट्रेट सभागार में सादाबाद क्षेत्र के कोल्ड स्टोर संचालकों और किसान संगठनों के नेताओं के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने कोल्ड स्टोर संचालकों को किराया ना बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए है।