कुरडेग: कुरडेग के डूमरडीह मिशन के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ
Kurdeg, Simdega | Aug 16, 2026 कुरडेग के डुमरडीह मिशन के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरने से रविवार को 3:00 बजे मुनेश्वर रावत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।